India Vs Canada: भारत-कनाडा विवाद पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दी ये प्रतिक्रिया

India Vs Canada

India Vs Canada: कांग्रेस ने गुरुवार को सरकार से भारतीय राजनयिकों के खिलाफ कनाडाई पीएम ट्रूडो के बयानों पर विपक्ष को विश्वास में लेने को कहा।कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार और विपक्ष को उन मामलों पर एकजुट होना चाहिए जिनका विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ता है।कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत पर उंगली उठाने और भारतीय उच्चायुक्त को भी जांच से जोड़ने के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में गंभीर तनाव आ गया है।India Vs Canada India Vs Canada India Vs Canada

Read also- BJP: क्या है मंत्री पद की शपथ लेने वाली श्रुति चौधरी और आरती राव का राजनीतिक सफर? 

भारत ने लिया एक्शन-  भारत ने सोमवार को कहा कि वो कनाडा से अपने उच्चायुक्त और ‘दूसरे राजनयिकों और अधिकारियों’ को वापस बुला रहा है।विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमें कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा पक्की करने के लिए मौजूदा कनाडाई सरकार के कमिटमेंट पर कोई भरोसा नहीं है।”कनाडाई चार्ज डी अफेयर्स स्टीवर्ट व्हीलर को इस फैसले के बारे में बता दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने उन्हें साउथ ब्लॉक में तलब किया था। स्टीवर्ट को बताया गया कि भारतीय उच्चायुक्त और दूसरे राजनयिकों को बिना किसी वजह के टारगेट किया जा रहा है, जो भारत को बिल्कुल मंजूर नहीं है।

Read also-फेमिना मिस इंडिया विनर बनीं अंकिता पोरवाल, मिस वर्ल्ड में भारत को करेंगी रिप्रजेंट

भारत सरकार पर कही ये बात-  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा  किसी भी देश की या किसी देश के प्रधानमंत्री की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि हमारे देश और हमारी सरकार के विषय में इस तरह के आरोप लगा दिए। पहले कभी नहीं हुआ ये अप्रत्याशित है, तो इस पर हमने ये मांग की है सरकार से कि ये ऐसे मुद्दे हैं, अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं, विदेश नीति से संबंधित मुद्दे हैं, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए मुद्दे होता है।

इस पर पक्ष-विपक्ष कुछ नहीं होता इस पर भारत होता है, देश होता है। हम एक आवाज में बात कर सकें इस लिए ये आवश्यक है कि सरकार विपक्ष को विश्वास में लें। दोनों सदनों के जो नेता प्रतिपक्ष हैं खरगे साहब हैं और राहुल गांधी जी है। उनको वो विश्वास में लेकर पूरा ब्रीफिंग करें ताकि हम सब एक आवाज में भारत के पक्ष में आवाज उठाए।”India Vs Canada India Vs Canada India Vs Canada

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *