सुप्रीम कोर्ट जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की याचिका पर जल्द करेगा सुनवाई

Jammu Kashmir News: 

Jammu Kashmir News:  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाली याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा।आवेदकों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच से आग्रह किया कि याचिका पर जल्द सुनवाई की जरूरत है।

Read also-India Vs Canada: भारत-कनाडा विवाद पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दी ये प्रतिक्रिया

ये अर्जी जम्मू कश्मीर के शिक्षाविद् जहूर अहमद भट और सामाजिक कार्यकर्ता खुर्शीद अहमद मलिक ने दायर की थी।सुप्रीम कोर्ट ने 11 दिसंबर, 2023 को संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने को बरकरार रखा था और आदेश दिया था कि वहां सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराए जाएं।कोर्ट ने ये भी कहा था कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

Read also-CM नायब सैनी के साथ कुल 13 मंत्रियों ने ली अपने पद और गोपनीयता की शपथ, PM मोदी ने दी बधाई

जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार –  नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उमर अब्दुल्ला, पांच मंत्रियों सकीना मसूद (इटू), जावेद डार, जावेद राणा, सुरिंदर चौधरी और सतीश शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उमर के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, प्रकाश करात, कनिमोई और महबूबा मुफ्ती जैसे नेता शामिल हुए।शपथ ग्रहण समारोह से पहले उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक शेख मुहम्मद अब्दुल्ला के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पठानी सूट और कोट पहने 54 साल के अब्दुल्ला ने पार्टी संस्थापक के स्मारक पर फूल चढ़ाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *