सलमान को फिर मिली फोन पर धमकी, 30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा

Salman Khan Threat Call: बॉलीवुड दबंग खान को लेकर खबर सामने आई है। एक्टर को बार बार धमकी से भरा कॉल आ रहा है। फोन करने वाले शख्स ने चेतावनी दी है कि वो 30 अप्रैल को सलमान खान को मार देगा। ये कॉल करीब 9 बजे आई।10 अप्रैल को सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी की भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर लॉन्च की रात मुबंई पुलिस कंट्रोल रुम में सलमान को लेकर एक धमकी भरा कॉल आया। कॉलर ने फोन पर अपना परिचय जोधपुर का गौरक्षक रॉकी भाई के रुप में दिया है। शख्स ने पुलिस को कॉल करते हुए कहा, वो 30 अप्रैल को खत्म कर देगा। मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरु कर दी है।

कब कब सलमान को धमकी
इससे पहले 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गाय था, जिसमें एक्टर से बात करने की बात कही गई है। ये मेल रोहित गर्ग के नाम से मिला है। ई-मेल में लिखा था। गोल्डी बरार को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है।इंटरव्यू तो देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो। फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो। अभी टाइम रहते इन्फॉम कर दिया है। अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा….

Read also:पायलट का अनशन सियासत पर मंथन, एक तीर से डबल निशाना साध रहे पायलट

जिसके बाद सलमान के मैनेजर ने बांद्रा पुलिस में लॉरेंस बिश्र्नोई, रोहित गर्ग और गोल्डी बराड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीनों के नाम पर एफ आई आऱ दर्ज कर ली है। बांद्रा में सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Salman Khan Threat Call

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *