Bahraich: यूपी पुलिस का कड़ा एक्शन, मुठभेड़ में पांच आरोपी गिरफ्तार, दो को गोली लगी

Bahraich Violence:

Bahraich Violence: बहराइच हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गुरुवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।मुठभेड़ में दो आरपितों को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि पांच मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read Also: दिल्ली -NCR में सुबह -शाम गुलाबी ठंड का आगाज, इन राज्यों में बारिश होने के आसार

तोड़फोड़ और आगजनी बढ़ी – बहराइच जिले की महसी तहसील के महराजगंज में रविवार को दुर्गा विसर्जन में तेज डीजे बजाए जाने को लेकर हिंसा भड़क गई थी।हिंसा में 22 साल के राम गोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई।इस घटना के बाद इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने कई घरों, दुकानों, शोरूमों, अस्पतालों और वाहनों में आग लगा दी।

एसपी  वृंदा शुक्ला ने कही ये बात-  एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा  पांच मुख्य अभियुक्त हमारी हिरासत में आ गए हैं, जिनमें से दो जो हैं मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालीम इनकी निशानदेही पर जब पुलिस मर्डर वेपन की रिकवरी के लिए गई तो वहां पर इन्होंने मर्डर वेपन को लोडेड हालत में रखा हुआ था, जिसको लेकर पुलिस पर फायर किया।

दोनों को लगी गोली- पुलिसे ने अपनी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें उन दोनों को गोली लगी है, ये घायल हुए हैं। इनको उपचार के लिए पहुंचा दिया गया है और जो अन्य तीन अभियुक्त हैं उनको हिरासत में ले लिया गया है। आज पांचों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी

Read Also: दिल्ली -NCR में सुबह -शाम गुलाबी ठंड का आगाज, इन राज्यों में बारिश होने के आसार

30 लोग हिरासत में लिए गए – उत्तर प्रदेश के बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर जारी तनाव सोमवार को बढ़ गया। लोगों ने यहां घरों, शोरूमों और दुकानों में आग लगा दी गई।अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने सांप्रदायिक हिंसा के बाद 22 साल के लड़के की मौत के मामले में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *