दिल्ली -NCR में सुबह -शाम गुलाबी ठंड का आगाज, इन राज्यों में बारिश होने के आसार

delhi weather, weather in delhi today, mausam ki Jankari delhi, weather forecast for delhi,delhi weather news, दिल्ली का मौसम, दिल्ली मौसम, दिल्ली मौसम समाचार, दिल्ली मौसम का पूर्वानुमान, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहे

Delhi News: दिल्ली – NCR से मानसून की विदाई हो चुकी है और ठंड के मौसम ने अपनी आहट की दस्तक दे दी है. जैसे-जैसे अक्टूबर का महीना आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ रहा है. अधिकतम तापमान की बात करें तो 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास रहेगा. 21 अक्टूबर के आसपास मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.  इस पूरे हफ्ते कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते दिन के तापमान में और गिरावट आएगी। आज दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और शाम के वक्त ठंड का अहसास होगा। दिल्ली में आज से 21 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास रहेगा।

Read also- लोक सभा अध्यक्ष ने जिनेवा में विभिन्न देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ संसदीय मुद्दों पर विचार साझा किए

आपको बता दें कि दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है, कहीं तेज तो कहीं हल्की। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें आंध्र प्रदेश के अलावा बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगरों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *