रिया के घर एनसीबी, क्‍या होगी गिरफ्तारी

बॉलीवुड एक्‍टस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भले ही सीबीआई सीधे तौर पर किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई हो लेकिन सुशांत की मौत के बाद ड्रग्स एंगल को लेकर NCB बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

 

बीते शुक्रवार को सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के घर पर रेड पड़ने से लेकर रिया के भाई शोविक और सुशांत के पूर्व कर्मी सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी और रिमांड तक काफी कुछ एनसीबी की कोशिशों से हो चुका है।

 

मुंबई में ड्रग्‍स कनेक्‍शन को लेकर रिया चक्रवर्ती के घर प्राइम रोज सोसाइटी में एनसीबी की टीम पहुंच चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को ड्रग्‍स के मामले में समन दिया जा सकता है और फिर उन्हें पूछताछ के लिए साथ में एनसीबी ले जा सकती है। NCB रिया की पूछताछ के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवा सकती है। NDPS कानून में NCB पूछताछ के वक्त किसी भी आरोपी से वीडियो रिकॉर्डिंग करवा सकती है।

 

इससे पहले शनिवार को एनसीबी ने सुशांत की मौत और ड्रग्‍स के मामले में सुशांत के पूर्व स्‍टाफ के सदस्‍य दीपेश को भी गिरफ्तार किया था और उसने ही एनसीबी को जानकारी दी है कि रिया के इशारे पर ही घर में ड्रग्‍स मंगवाए जाते थे।

 

गौरतलब है कि बीते 14 जून को बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच की थी लेकिन पुलिस पर ही सही तरीके से जांच ना करने के आरोप लगे थे और सुशांत के पिता ने भी रिया और जांच पर आरोप लगाए थे जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को दी गई थी और बाद में ड्रग्‍स कनेक्‍शन सामने आने के बाद एनसीबी को भी जांच के लिए मामला दिया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *