दिल्ली के प्रदूषण में नहीं कोई सुधार, सबसे प्रदूषित राज्यों में नंबर-1 पर बरकरार

दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता में कोई विशेष सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। लगातार तीन दिनों तक AQI में आई गिरावट के बाद प्रदूषण फिर बढ़ गया है। हवा दूषित होने और एयर क्वालिटी खराब होने से धुंध की चादर छाई रही। वहीं ITO पर घने कोहरे के बीच कारें रेंगती हुईं दिखाई दीं। दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित राज्यों में नंबर-1 पर बरकरार है।

Read Also: स्कूलों और विमानों के बाद अब लखनऊ के कई होटलों को मेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी

आपको बता दें, देश के टॉप प्रदूषित शहर दिल्ली-NCR के ही हैं। AQI के मुताबिक देश की सबसे खराब हवा राजधानी दिल्ली की दर्ज की गई है। सोमवार की सुबह दिल्ली के मुंडका में AQI लेवल 373, आनंद विहार में AQI 358, बवाना 380, जहांगीरपुरी 370 हुआ दर्ज हुआ है। सवाल ये उठ रहा है कि दिवाली से पहले अगर ये हाल है तो दिवाली के बाद क्या होगा ? हालांकि दिल्ली में पटाखों को बैन किया गया है और बढ़ते प्रदूषण मामले पर सुप्रीम कोर्ट भी सख्त रुख अपनाए हुए है। दिल्ली के बाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद दूसरे पायदान पर रहा, जिसका AQI 338 दर्ज किया गया। वहीं 312 AQI के साथ ग्रेटर नोएडा तीसरे स्थान पाया गया।

Read Also: स्कूलों और विमानों के बाद अब लखनऊ के कई होटलों को मेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी

सोमबार सुबह दिल्ली की एयर क्वालिटी बहुत ही खराब पाई गई। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स में प्रदूषण स्तर ‘350’ के पार दर्ज किया गया। हफ्ते के पहले दिन भी दिल्ली के प्रदूषण में कोई सुधार नहीं देखने को मिला। वहीं दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित राज्यों में नंबर-1 बरकरार है। प्रदूषण की वजह से सुबह और रात में विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। दिवाली के त्योहार के मद्देनजर CPCB के मुताबिक इस सप्ताह और बढ़ सकता हैं दिल्ली में AQI लेवल।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *