PM मोदी ने आज दिल्ली में स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

PM Modi: PM Modi laid the foundation stone and inaugurated many important projects related to health sector in Delhi today.

PM मोदी ने आज दिल्ली में स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान दिल्ली और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों पर निशाना भी साधा। आज धनतेरस और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर देशवासियों को करीब 12,850 करोड़ रुपये की लागत वाली स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात दी। दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान AIIA में आयोजित एक कार्यक्रम में PM Modi ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक उम्र के नागरिकों को भी शामिल करने की योजना की शुरुआत की। इसके तहत अब सभी आय वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगीं। PM ने इस दौरान दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग से माफी भी मांगी साथ ही इन दोनों राज्यों की सरकारों पर निशाना भी साधा।

Read Also: IND VS NZ 3rd ODI: भारत ने शानदार मैच खेल बनाई बढ़त, पवेलियन लौटी न्यूजीलैंड टीम

बता दें कि PM मोदी ने कहा मैं इन राज्यों के बुजुर्गों की सेवा इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से इन दोनों राज्यों की सरकारें आयुष्मान भारत योजना से जुड़ नहीं रही हैं। इसलिए मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं। अपने संबोधन में ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि ये दिवाली ऐतिहासिक है। 500 साल बाद ऐसा अवसर आया है। जब अयोध्या में रामलला के जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में हजारों दीप जलाएं जाएंगे। एक अद्भूत उत्सव होगा। ये ऐसी दीपावली होगी जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार ये प्रतिक्षा 500 वर्ष बाद पूरी हुई है।

Read Also: Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को मनाएं दिवाली, दूर करें तारीख का संशय और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त ?

इसके साथ ही PM Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से MP के मंदसौर, नीमच, सिवनी में 3 मेडिकल कॉलेजों के अलावा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, प. बंगाल के कल्याणी, बिहार में पटना, यूपी में गोरखपुर, एमपी में भोपाल, असम में गुवाहाटी और नई दिल्ली एम्स में मेडिकल सेवा विस्तार और जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, तमिलनाडु के अलावा राजस्थान में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत 21 गंभीर रोग उपचार केन्द्रों का भी शिलान्यास किया।इसके साथ ही PM मोदी ने एमपी में शिवपुरी, रतलाम, खंडवा, राजगढ़, मंदसौर में 5 नर्सिंग कॉलेजों की नींव भी रखी।

PM मोदी ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवरों और संस्थानों के लिए भी एक पोर्टल को भी लॉन्च किया, यह मौजूदा स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और संस्थानों के लिए डेटाबेस सेंटर होगा। PM मोदी ने कहा कि यू-विन प्लेटफॉर्म से अब भारत के पास अपना एक तकनीकी एडवांस इंटरफेस होगा। कोरोना के वक्त को-विन की सफलता को दुनिया ने देखा। यूपीआई की सक्सेस ग्लोबल स्टोरी है। DPI  के जरिए वही सफलता भारत हेल्थ सेक्टर में दोहरा रहा है। PM मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर के गोथापाटन में एक केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *