Jabalpur Cruise Tragedy: क्रूज हादसे में मां को कसकर पकड़े बच्चे का मिला शव, भावुक हुए लोग…..

MP:

MP: मध्यप्रदेश के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में पीड़ितों की खोज के दौरान एक मार्मिक दृश्य सामने आया, जिसने अनुभवी बचावकर्मियों को भी भावुक कर दिया।अर्धसैनिक बल के गोताखोरों की टीम को नाव के मलबे के भीतर एक महिला का शव मिला, जो अपने बच्चे को अंतिम क्षणों तक कसकर सीने से लगाए हुए थी। आगरा से आई गोताखोर टीम ने बताया कि डूबी हुई नाव के भीतर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। सीमित जगह, टूटे ढांचे और बाहर निकली लोहे की छड़ों के कारण उन्हें हथौड़ों की मदद से रास्ता बनाना पड़ा। इस दौरान एक गोताखोर खुद फंसते-फंसते बचा। MP:

Read Also-Leh: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन का उद्घाटन किया

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम अचानक आए तूफान के कारण जबलपुर जिले में क्रूज नौका पलटकर डूब गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।एक गोताखोर ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘शुरुआत में महिला के शव को निकालने में दिक्कत आई। बाद में पता चला कि वह अपने बच्चे को कसकर पकड़े हुए थी, जिससे उन्हें अलग करना मुश्किल था। यह दृश्य बेहद भावुक करने वाला था।’’उन्होंने बताया कि कम दृश्यता, टूटे हुए ढांचे और तंग जगह के कारण अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। MP:

Read Also- Gujarat: द्वारका में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध धार्मिक ढांचे हटाए गए

एक अन्य बचावकर्मी ने कहा कि अंदर दृश्यता लगभग शून्य थी और बार-बार लोहे की छड़ों और मलबे से उपकरण उलझ रहे थे। कई जगह उन्हें बेहद संकरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।बचावकर्मियों के मुताबिक, नाव का ढांचा दोनों ओर से ध्वस्त हो चुका था और अंदर लगी ग्रिलों के कारण रास्ते और भी खतरनाक हो गए थे।इन तमाम चुनौतियों के बावजूद टीम अब तक जलाशय से पांच शव निकाल चुकी है, जिनमें एक बच्चा और चार वयस्क शामिल हैं।MP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *