प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी Sardar Patel को दी श्रद्धांजलि

Sardar Patel Jayanti:

Sardar Patel Jayanti: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। वल्लभभाई पटेल की आज 149वीं जयंती है। प्रधानमंत्री ने केवड़िया, गुजरात में स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।गुजरात में प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन प्रोजेक्ट का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना, उसमें सुधार करना करना है।

Read Also: अयोध्या: CM योगी आदित्यनाथ ने दिवाली समारोह में हिस्सा लिया

PM मोदी एकता दिवस में होंगे शामिल- प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे और परेड में भी हिस्सा लेंगे।राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस, चार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी और मार्चिंग बैंड की 16 टुकड़ियां शामिल होंगी।

Read Also: राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह में शामिल हुए CM सैनी और दिवाली पर प्रभु श्री राम से की ये प्रार्थना

वायु सेना करेगी शक्ति प्रदर्शन- प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इसमें एनएसजी की हेल ​​मार्च टुकड़ी, बीएसएफ और सीआरपीएफ की महिला और पुरुष बाइकर्स भी साहसी प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा बीएसएफ की तरफ से भारतीय मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चे बैंड शो करेंगे साथ ही भारतीय वायु सेना के जवान सूर्य किरण’ फ्लाईपास्ट करते नजर आएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *