Diwali: जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई दिवाली

BSF Jawans Celebrate Diwali:

BSF Jawans Celebrate Diwali: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार रात दिवाली के जश्न में राजस्थान के जैसलमेर के पास भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सजावट की और दीये जलाए।ये रेगिस्तानी इलाका राजस्थान फ्रंटियर के अंतर्गत आता है, जहां बीएसएफ के जवानों ने हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया और देश को एकता और सुरक्षा का संदेश दिया।

Read Also: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल

जवानों ने दीये जलाकर मनाई खुशी- सीमा चौकियों पर जवानों ने दीये जलाकर और मिठाइयां बांटकर दिवाली का जश्न शुरू किया। इस बीच, महिला जवानों ने सीमा पर उत्सव के माहौल को बढ़ाते हुए रंगोली बनाएं।इस मौके पर बीएसएफ ने पूरे देश को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

बाजारों में रही भीड़- दिवाली के अवसर दिल्ली -एनसीआर में बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। दुकानों में पटाखों की भरमार है।सिगरेट और तलवार के आकार की फुलझड़ियां भी बाजार में छाई हुईं है। हालांकि दुकानदारोें का दावा है कि सभी पटाखे इको-फ्रेंडली हैं।बंदूक, ड्रोन और हेलीकॉप्टर के आकार के बनाए गए पटाखे बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं।

Read Also: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

पटाखों की इन दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी हुई है।ग्राहकों का कहना है कि बाजार में इन पटाखों की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है। इसकी वजह से इन्हें खरीदने वालों का बाजार में जमावड़ा लगा हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *