अरुणाचल प्रदेश में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Pahalgam Attack

Rajnath Singh Visit Arunachal Pradesh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को मेजर रालेंगनाओ बॉब खाथिंग को समर्पित वीरता संग्रहालय का उद्घाटन करने और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले का दौरा करेंगे।अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि राजनाथ सिंह भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। उन्होंने बताया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read Also-Diwali: जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई दिवाली

संग्रहालय का उद्घाटन करेगें- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया- “मणिपुर के माननीय मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और दूसरे मेहमानों की मौजूदगी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का तवांग में मेजर रालेंगनाओ बॉब खाथिंग वीरता संग्रहालय का उद्घाटन और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण आने वाले युगों तक स्मृति में संजोकर रखा जाएगा।”

Read Also: PM मोदी ने दिवाली पर गुजरात को दी बड़ी सौगात, एकता दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

मानव इतिहास में कोई तोड़ नहीं – उन्होंने कहा, “फरवरी 1951 में भारतीय प्रशासन को तवांग में लाने के लिए एक अभियान का बहादुरी से नेतृत्व करने वाले मेजर रालेंगनाओ बॉब खाथिंग के काम का मानव इतिहास में कोई तोड़ नहीं है। भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल ने कई रियासतों को देश में मिलाया। हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

भारत और चीन में हुआ समझौता – मैं अरुणाचल प्रदेश के लोगों की ओर से माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का सुबह की रोशनी से जगमगाते पहाड़ों की पवित्र भूमि पर हार्दिक स्वागत करता हूं।”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऐसे वक्त में तवांग का दौरा कर रहे हैं जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में ‘लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल’ पर पेट्रोलिंग को लेकर अहम समझौता हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *