PM मोदी ने दिवाली पर गुजरात को दी बड़ी सौगात, एकता दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी आज से अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर है। गुजरात पहुंचे PM मोदी ने केवड़िया के एकता नगर में 280 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।कल पीएम मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

Read Also: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल

दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे हैं। PM मोदी ने केवड़िया के एकता नगर में करीब 280 करोड रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यटकों के अनुभव को बढ़ाना, पहुंच में सुधार करना और क्षेत्र में स्थायित्व से जुड़ी पहलों का समर्थन करना है।

यहां PM मोदी ने 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को भी संबोधित किया है। PM मोदी कल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे। पीएम मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

Read Also: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पीएम मोदी एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे और एकता दिवस परेड देखेंगे जिसमें 9 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस, 4 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी और एक मार्चिंग बैंड की 16 मार्चिंग टुकड़ियां शामिल होंगी। विशेष आकर्षणों में एनएसजी की हेल ​​मार्च टुकड़ी, बीएसएफ और सीआरपीएफ के महिला और पुरुष बाइकर द्वारा साहसी प्रदर्शन, बीएसएफ द्वारा भारतीय मार्शल आर्ट के संयोजन पर एक शो, स्कूली बच्चों द्वारा पाइप बैंड शो, भारतीय वायु सेना द्वारा ‘सूर्य किरण’ फ्लाईपास्ट आदि शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *