पाकिस्तान को मिले कर्ज पर CM उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल, IMF पर दिया ये बयान

CM Omar Abdullah:

CM Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) से मिले एक अरब अमेरिकी डॉलर के फंड पर सवाल खड़े किए है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय’ यह कैसे मान रहा है कि दक्षिण एशिया में तनाव कम होगा। जब आईएमएफ़ पाकिस्तान को उन हथियारों और गोला-बारूद के लिए पैसा दे रहा है जिनका इस्तेमाल वह पुंछ, राजौरी, उरी, तंगधार और कई दूसरी जगहों पर हमला करने में कर रहा है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) ने पाकिस्तान को एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (ईएफएफ) के तहत एक अरब अमेरिकी डॉलर का फंड दिया है।बता दें, पाकिस्तान को कर्ज देने के लिए हुए मतदान में भारत ने हिस्सा नहीं लिया।भारत ने पाकिस्तान के खराब ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए आशंका जताई है कि पाकिस्तान आईएमएफ फंड का दुरुपयोग राज्य-प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के लिए कर सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *