संयुक्त राष्ट्र में भारत की अपील, बातचीत और कूटनीति के माध्यम से निकले समाधान का हल

United Nation INDIA Appeal:

United Nation INDIA Appeal: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने का तरीका बताया है। इसके साथ ही ये भी कहा कि आने वाले समय में भारत की तरफ से फिलस्तीनी लोगों की मदद के लिए और सामान भेजा जाएगा। इजरायल पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत की तरफ से कहा गया कि दोनों देशों को साथ मिलकर बात करनी चाहिए और शांति स्थापित करने के लिए समाधान निकालना चाहिए।

Read Also-दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन और पटाखों पर बैन को लेकर पर्यावरण एक्टिविस्ट भवरीन कंधारी ने दिया बड़ा बयान

भारत ने फिलिस्तीनी को लेकर कही ये बात- मध्य पूर्व की स्थिति पर खुली बहस में भारत ने किसी एक देश का समर्थन करने की बजाय दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की बात कही।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा, ” भारत फिलिस्तीनी लोगों के लिए और ज्यादा मदद करने के लिए तैयार है।हमारे विकास सहायता का पैमाना वर्तमान में 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर (1009 करोड़ रुपये) है। इसमें संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी को दिए गए 37 मिलियन डॉलर की मदद भी शामिल है।”

Read Also-Diwali: जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई दिवाली

आतंकवादी हमले की निंदा- हरीश ने कहा, “हमने इस वर्ष 22 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी को छह टन दवाओं और मेडिकल आपूर्ति की पहली खेप भी भेजी है। सात अक्टूबर को इजरायल में हुए आतंकवादी हमले हमारी स्पष्ट निंदा के पात्र हैं। मैं सभी बंधकों की तत्काल रिहाई और युद्ध विराम के लिए भारत के आह्वान को दोहराता हूं। हम दो-राज्य समाधान का समर्थन करते हैं, जिसमें पारस्परिक रूप से सहमत सीमाओं के भीतर एक संप्रभु और स्वतंत्र फिलिस्तीन की स्थापना शामिल है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *