UP Politics: उत्तर प्रदेश में विपक्षी समाजवादी पार्टी और सत्तारूढ़ बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर देखने को मिल रही है।बीजेपी ने कुछ दिन पहले लखनऊ में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ लिखा पोस्टर लगाया था, जिसके जवाब में एसपी ने शुक्रवार को ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ लिखा पोस्टर लगाया।उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को नौ सीटों पर उप-चुनाव होने हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच जीतने की होड़ लगी हुई है।
Read also-Punjab: अमृतसर में पुुलिस ने हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 बदमाश गिरफ्तार
बीजेपी पर कसा ये तंज- इस पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में खासकर उत्तर प्रदेश में हारी है, उनकी संख्या कम हुई है और उनकी ताकत घटी है। इसलिए हताश और निराश भारतीय जनता पार्टी तरह-तरह के बयान दे रही है। पीडीए की ताकत बढ़ी है और भाजपा की ताकत घटी है, भाजपा की संख्या घटी है इसलिए भाजपा परेशान है। पीडीए जुड़ चुका है और मजबूती से उप-चुनाव में जुड़ेगा। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की भाषा बदल गई है।”पीडीए शब्द, जो ‘पिछड़े’ (पिछड़े वर्ग), ‘दलित’ और ‘अल्पसंख्यक’ (अल्पसंख्यक) के लिए है। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ये नाम रखा था।
Read also-BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और CM सैनी ने दीं हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
फखरुल हसन, प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी- भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में खासकर उत्तर प्रदेश में हारी है, उनकी संख्या कम हुई है और उनकी ताकत घटी है। इसलिए हताश और निराश भारतीय जनता पार्टी तरह-तरह के बयान दे रही है। पीडीए की ताकत बढ़ी है और भाजपा की ताकत घटी है, भाजपा की संख्या घटी है इसलिए भाजपा परेशान है। पीडीए जुड़ चुका है और मजबूती से उप-चुनाव में जुड़ेगा।
BJP पर लगाया ये आरोप- इसलिए भारतीय जनता पार्टी की भाषा बदल गई है। भाजपा, उसने जनता के लिए कुछ किया नहीं, पीडीए के लिए कुछ किया नहीं। इसलिए आज पीडीए तैयार है भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए और समाजवादी पार्टी के साथ जुड़कर बड़ी ताकत बनकर भारतीय जनता पार्टी को केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं देश में भी हराएगा।”
