CM Mamata Banerjee- CM ममता बनर्जी ने कोलकाता में इमारत ढहने वाली जगह का किया दौरा, अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

CM Mamata Banerjee visited the site of building collapse in Kolkata, gave instructions to take action against illegal construction

CM Mamata Banerjee- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने सोमवार को कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने वाली जगह का दौरा किया। इसी बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरशन जारी है।मुख्यमंत्री के साथ दक्षिण कोलकाता की सांसद माला रॉय, शहर के मेयर फिरहाद हकीम और टीएमसी नेता सुजीत बोस भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासन से कोलकाता में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी बात कही।मेयर फिरहाद हकीम ने मृतकों के परिवार के लिए पांच लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Read also- Makhana Benefits- मखाना खाने से इन खतरनाक बीमारियों से मिल सकता है छूटकारा

लोगों ने कहा कि इमारत ढहने के बाद तेज आवाज हुई और धूल का घना बादल पूरे इलाके में छा गया। उन्होंने बताया कि मलबा घनी आबादी वाले इलाके में आसपास की झोपड़ियों पर गिरा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *