कंगना पर शिवसेना सांसद संजय राउत बोले- मेरे बयान का अर्थ गलत निकाला, हरामखोर…

मुंबई: कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच छिड़ी जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। दरअसल, संजय राउत ने अपने बयान पर सफाई देते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा कंगल रनौत को सुरक्षा देने पर कहा है कि महाराष्ट्र की छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने बयान को लेकर कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।

बीते दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत पर अपशब्द बोलने वाले संजय रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

Also Read ड्रग्‍स मामले में फिर NCB पहुंची रिया चक्रवर्ती, आज ऐसे हो रही पूछताछ

इससे पहले कंगना रनौत ने संजय रावत के बयान पर तंज कसते हुए कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी है और मैं आजाद हूं।

वहीं, उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि आप जैसे लोगों की मानसिकता की वजह से ही बलात्कारियों के हौसले बढ़ते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान कंगना रनौत को हरामखोर कहा था।

बता दें, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने बीते दिनों मुंबई की पाकिस्तान से तुलना की थी, जिसके बाद से ही शिवसेना के निशाने पर हैं। जब अभिनेता कंगना रनौत ने शिवसेना नेता संजय राउत ने एक ट्वीट के साथ जवाब दिया कि पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है और गलत सूचना फैलाने वालों ने वास्तव में मुंबई की सत्ताधारी मुम्बा देवी का अपमान किया है।

शिवसेना महान हिंदुत्व के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज और महान महाराणा प्रताप की विचारधारा का अनुसरण करती है। उन्होंने हमें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया है।

लेकिन कुछ असामाजिक तत्व गलत सूचना फैला रहे हैं कि शिवसेना ने महिलाओं का अपमान किया है। लेकिन किसी को भी इस तथ्य को नहीं भूलना चाहिए। इन दावों को करने वालों ने खुद को मुंबई और हमारी देवता मुंबा देवी का अपमान किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *