कमला हैरिस ने हार स्वीकार कर कहा- देश हित के लिए लड़ाई जारी रहेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को मिली जीत के बाद डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि मैं चुनाव के नतीजे को स्वीकार करती हूं, लेकिन देश हित के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी। वहीं चुनाव में मिली इस प्रचंड जीत के बाद इतिहास रचते हुए कई आपराधिक मामलों का सामना करने वाले डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में जल्द शपथ लेंगे।

Read Also: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीते डोनाल्ड ट्रंप को जो बाइडेन ने दी फोन कर बधाई

आपको बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से मिली हार के बाद अब डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने इसे स्वीकार कर लिया है। उन्होंने वाशिंगटन डीसी में हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने हजारों समर्थकों से कहा,”मैं इस चुनाव के नतीजे को स्वीकार करती हूं, लेकिन मैं लोकतंत्र और समान न्याय के लिए लड़ाई जारी रखूंगी।”

Read Also: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गोवा दौरे पर देखेंगी भारतीय नौसेना का शक्ति प्रदर्शन

गौरतलब है, डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में 295 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स हासिल कर बहुमत हासिल किया है वहीं कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स ही मिले हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने सीनेट में भी बहुमत के 50 के आंकड़े को पार कर 52 वोट्स हासिल किए हैं वहीं हैरिस को 44 वोट्स मिले हैं। वहीं हाउस में किसी को बहुमत(218) नहीं मिला है, ट्रंप ने जहां 191वोट हासिल किए और हैरिस ने 208 वोट हासिल किए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *