केरल में सियासी सरगर्मी तेज, भूस्खलन पीड़ितों को खराब खाना मिलने से मचा हड़कंप

Wayanad Landslide:

Wayanad Landslide: केरल में वायनाड के चूरलमाला-मुंडाकाई में भूस्खलन से बचे लोगों ने गुरुवार को कहा कि उन्हें मेप्पाडी ग्राम पंचायत ने कीड़े वाला फूड किट दिया। इस वजह से गुरुवार को डीवाईएफआई ने विरोध प्रदर्शन किया।मेप्पाडी पंचायत कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ शासित है।सुबह 11:30 बजे के आसपास तनाव तब बढ़ गया जब डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने पंचायत अध्यक्ष के दफ्तर में जबरन घुसने की कोशिश की।

Read also- दिल्ली में सियासत तेज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस शुरु करेगी दिल्ली न्याय यात्रा’

अधिकारी और पंचायत सदस्य में हुई झड़पे- हालांकि, पुलिस अधिकारियों और पंचायत सदस्यों ने उन्हें रोक दिया, जिससे झड़पें हुईं।पंचायत अधिकारियों के मुताबिक, पंचायत अध्यक्ष के. बाबू और चार सदस्यों समेत पांच लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इससे पहले, ऐसी शिकायतें थीं कि मेप्पाडी ग्राम पंचायत ने भूस्खलन पीड़ितों को ऐसा चावल, रवा और आटा दिया जिसमें कीडे थे।

Read also- Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा ने पंजाबी में तारीफ कर ईशा सिंह का दिल जीतने की कोशिश की

प्रदर्शनकारियों ने उठाया ये कदम-  इसके बाद, गुरुवार को डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को उठाने के लिए पंचायत दफ्तर के सामने खराब चावल रखकर धरना-प्रदर्शन किया।डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ शासित लोकल निकाय के सदस्यों ने उनके साथ गलत किया। हालांकि, यूडीएफ सदस्यों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पंचायत अध्यक्ष के दफ्तर में जबरन घुसने की कोशिश की।

29 अक्टूबर को भी मिली शिकायत-  इस बीच, पंचायत अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सिर्फ राजस्व विभाग और दूसरे धर्मार्थ संगठनों की दान की गई फूड किट की आपूर्ति की।पंचायत सदस्य ने कहा, “हम पिछले तीन महीनों से बिना किसी समस्या के फूड किट की आपूर्ति कर रहे हैं। कथित किट की आपूर्ति जिला कलेक्टरेट ने की थी और शिकायत 29 अक्टूबर को की गई थी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *