अब साइबर ठगों की खैर नहीं! क्विक हील ने लॉन्च किया AntiFarud.AI सॉफ्टवेयर

Cyber Fraud Alert: 
Cyber Fraud Alert:  साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्विक हील टेक्नोलॉजीज ने भारत का पहला ऑल-इन-वन धोखाधड़ी से बचने वाला AntiFarud.AI सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इससे कंज्यूमर बिजनेस को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। कंज्यूमर बिजनेस की हिस्सेदारी 62 फीसदी है और बाकी बचा हुआ हिस्सा उद्यम से आता है। लेकिन ये तेजी से बढ़ रहा है।

Read also- केरल में सियासी सरगर्मी तेज, भूस्खलन पीड़ितों को खराब खाना मिलने से मचा हड़कंप

साइबर ठगों ने की बड़ी लूट-  इस “मेड इन इंडिया” सॉल्यूशन का मकसद किसी भी तरह के बैंक फ्रॉड पर लगाम लगाना और डिजिटल सिक्योरिटी में क्रांति लाना है।क्विक हील की प्रिंसिपल प्रोडक्ट मैनेजर स्नेहा काटकर ने कहा, “AntiFarud.AI ऐसे समय में लॉन्च हुआ है जब बैंक फ्रॉड अपने चरम पर है।”इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के मुताबिक जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच भारतीयों के साथ करीब 1750 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है।स्नेहा काटकर ने बताया कि AntiFarud.AI सॉफ्टवेयर एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Read also- दिल्ली में सियासत तेज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस शुरु करेगी दिल्ली न्याय यात्रा’

स्नेहा काटकर, प्रिंसिपल प्रोडक्ट मैनेजर, क्विच हील टेक्नोलॉजीज-  ये इसलिए डिजाइन किया गया है कि आप किसी भी तरह की धोखाधड़ी से सुरक्षित रहें। धोखाधड़ी करने का तरीका बदल रहा है। आज धोखेबाज लोगों को धोखा देने के लिए ऐसी तकनीकें इस्तेमाल करते हैं और यहीं पर हम-आम लोगों को तकनीकी मदद की जरूरी होती है।

 बरतें सावधानी – जो हमें सही समय में सचेत करे और हमें धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाए। क्विक हील एंटीफ्रॉड. एआई बिल्कुल यही करता है, चाहे वो स्कैम लिंक हो या आपको मिलने वाले अलग-अलग तरह के मैसेज। इसलिए चाहे वो स्कैम लिंक हो या धोखाधड़ी वाला एप्लिकेशन या बैंकिंग एप्लिकेशन के जरिए धोखाधड़ी भुगतान जो बिल्कुल आपके वास्तविक एप्लिकेशन की तरह दिखते हैं, यूपीआई धोखाधड़ी, कॉस फॉरवर्डिंग धोखाधड़ी का भी पता चल सके, आपको पता है कि आपकी स्क्रीन शेयर की जा रही है या नहीं। आपकी जानकारी के बिना ऐसे ऐप्स जो आपकी जानकारी के बिना आपकी बात सुन रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *