शिलॉंग में माइग्रेंट मजदूर की हत्या से गरमाई सियासत! मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कही ये बात

Shillong Violence

Shillong Violence: मेघालय के शिलॉंग में 52 साल के माइग्रेंट वर्कर पर हमला कर जान ले ली गई। वारदात शिलॉंग के माओरो इलाके की है। यहां प्राइवेट कंस्ट्रक्शन साइट पर बुधवार को दिन में कुछ लोगों ने तीन मजदूरों पर हमला कर दिया।मरने वाले की पहचान अर्जुन राय के रुप में हुई। उपचार के लिए मरीज को  नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेस में दाखिल कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया।

Read also-Andaman में विपक्ष पर गरजे जेपी नड्डा, बोले- इंडी गठबंधन के आधे नेता बेल पर …. आधे जेल में

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का कहना है कि जो भी इस हत्या के जिम्मेदार हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।पंद्रह दिन के अंदर माइग्रेंट लोगों पर ये दूसरा हमला है।27 मार्च को इचामती में दो मजदूरों की लाश मिली थी। उससे कुछ घंटे पहले ही खासी स्टूडेंट्स यूनियन ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस के मुताबिक उस मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए थे।

Read also-नारनौल बस हादसे पर कांग्रेस ने शोक जताया – भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कही ये बात ?

कॉनराड संगमा, मुख्यमंत्री, मेघालय
“जो जो लोग रिस्पॉन्सिबल हैं, उन्हें पकड़ेंगे। मेरी कल फैमिली के मेम्बर्स से बात हुई, उनके सन इन लॉ हैं मिस्टर रॉय, और मैने उनको बताया कि मुझे जो खबर मिला, खबर मिलके मुझे काफी दुख हुआ। मैने उनको बताया कि हम हमारी तरफ से पूरा काम करेंगे। और अगर किसी चीज की कोई प्रॉब्लम हो तो मुझे डायरेक्ट कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *