Maharashtra Politics: चुनाव हारने से पहले बीजेपी का ‘आखिरी कार्ड’ हिंदू-मुस्लिम और भारत…

Maharashtra Politics:

Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव हारने से पहले उनका ‘आखिरी कार्ड’ या तो हिंदू-मुस्लिम या भारत-पाकिस्तान जैसे धार्मिक मुद्दे हैं।मुंबई में मीडियाकर्मियों से उन्होंने कहा, ”बीजेपी से मेरा सीधा सवाल है कि उन्होंने महाराष्ट्र के युवाओं से पांच लाख नौकरियां छीनकर गुजरात को क्यों दे दीं।”

Read also- Wayanad Bypoll: केरल रैली में गरजी प्रियंका गांधी वाड्रा, CM पिनाराई विजयन को दी ये नसीहत

बीजेपी पर की ये टिप्पणी- रोहिंग्या की घुसपैठ पर टिप्पणी को लेकर आदित्य ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल सीमा की रक्षा करने वाले सैनिकों पर सवाल उठा रहा है।उन्होंने कहा कि बीजेपी वास्तव में उन जवानों पर सवाल उठा रही है जो हमारे बॉर्डर की सुरक्षा करते हैं।महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एमवीए और महायुति के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Read also- झारखंड विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने रांची में किया मेगा रोड शो

आदित्य ठाकरे, नेता, शिवसेना (उद्धव गुट)- मुझे लगता है कि चुनाव हारने से पहले बीजेपी का आखिरी कार्ड हिंदू-मुस्लिम या भारत-पाकिस्तान है। कल उन्होंने बांग्लादेश में रोहिंग्याओं पर आरोप लगाया और कहा कि वे मुंबई आ रहे हैं और मुंबई के संस्थानों पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें मजाक ये है कि पिछले 10 साल से केंद्र में बीजेपी की बहुमत की सरकार है। बीजेपी दरअसल हमारे बॉर्डर की सुरक्षा करने वाले जवानों पर सवाल उठा रही है।”

 (SOURCE PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *