जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठे हैं- BJP नेता रविंदर रैना

Terrorists in J&K’s Kishtwar:

Terrorists in J&K’s Kishtwar: बीजेपी नेता रविंदर रैना ने रविवार को दावा किया कि आतंकी हमलों के पीछे के मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठे हैं, जिनका लक्ष्य जम्मू कश्मीर में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना है।उनकी ये टिप्पणी रविवार को सेना के स्पेशल बलों के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) के शहीद होने के बाद आई है।जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन और जवान घायल हो गए।

Read also- Maharashtra Politics: चुनाव हारने से पहले बीजेपी का ‘आखिरी कार्ड’ हिंदू-मुस्लिम और भारत…

रैना ने कहा कि ये अभियान उन आतंकवादियों की योजनाओं को खत्म करने के लिए है, जो कथित तौर पर डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, राजौरी और पुंछ सहित प्रमुख सीमावर्ती इलाकों में हिंसा भड़काने की साजिश रच रहे हैं।ये अभियान हाल ही में दो विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) की हत्या के बाद से चल रहे गहन तलाशी अभियान के बीच चलाया जा रहा है।

Read also- Kishtwar: किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रविंदर रैना, नेता, बीजेपी: भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने ताबड़तोड़ आंतकियों के ठिकाने पर हमला किया है। लगातार दोनों तरफ से इस समय जबरदस्त गोलाबारी हो रही है। हमें विश्वास है कि जल्द से जल्द ये जो अमन के दुश्मन हैं उनका सफाया होगा। डोड, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, रजौरी, पुंछ जैसे सीमावर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों को फिर से दहलाने की साजिश आतंकियों के द्वारा हो रही है। इस साजिश को जिसके मास्टरमाइंड सीमा के उस पार पाकिस्तान में बैठे हैं। वो चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर के अंदर बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जाए। ऐसी साजिशें हो रही हैं। ऐसी साजिश का हम सब को एकजुट होकर इन साजिशों का मुकाबला करना होगा। मैं भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस विशेष कर विलेज डिफेंस ग्रुप्स के सदस्य हैं हमें विश्वास है कि इन आतंकी का इन सारे क्षेत्र से वो सफाया करने में कामयाब होंगे।”

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *