BMC ने कंगना के मुंबई पहुँचने से पहले उनके बांद्रा वाले दफ्तर में अवैध निर्माण पर तोड़ने की कार्रवाई शुरू की

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रानौत के मुंबई के ऑफिस को तोड़ने के लिए आज सुबह ही बीएमसी की टीम पहुंच गई थी और कुछ देर पहले ही उनके ऑफिस पर जेसीबी चलाने का काम शुरू कर दिया गया था। इसी बीच कंगना की ओर से मुंबई बीएमसी की टीम को बाबर कहा गया है।

 

कंगना की ओर से बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है और इसी बीच उनके वकील उनके ऑफिस पहुंच रहे हैं जहां वो कोशिश करेंगे कि बीएमसी की तोड़–फोड़ की कार्रवाई रूक जाए। बीएमसी का मानना है कि कंगना के दफ्तर के अंदर कई अवैध निर्माण किए गए हैं और इसलिए कार्रवाई की जा रही है. बीएमसी का दावा है कि ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कई अवैध निर्माण किए गए हैं।

 

इस बीच कंगना रनौत ने ट्वीट करके कहा कि बीएमसी कर्मियों की तुलना बाबर की सेना से की है और कहा कि ये मंदिर फिर से बनेगा। मैं कभी गलत नहीं थी और मेरे दुश्मन बार–बार साबित कर रहे हैं कि मेरा मुंबई अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) हो गया है।

 

 

 

अवैध निर्माण को गिराने से पहले कंगना रनौत के दफ्तर को एक और नोटिस भेजा गया था। इसमें कहा गया कि कंगना रनौत ने अपने वकील के माध्यम से जो आवेदन दायर किया गया था, उसे खारिज कर दिया गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *