Wayanad bypoll: वायनाड उप-चुनाव में कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी, जनता से किए ये वादे

Wayanad bypoll:

Wayanad bypoll: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर होने जा रहे उप-चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन, सोमवार को अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ लोगों को संबोधित किया और वायनाड को विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों की श्रेणी में लाने का वादा किया।पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी इस उप-चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार हैं।

Read also- Politics: महाराष्ट्र की जनता को महाविकास अघाडी सरकार गिराने के लिए महायुति को सजा देनी चाहिए

राहुल ने यहां सुल्तान बाथरी में असम्पशन जंक्शन से चुंगम जंक्शन तक प्रियंका के साथ रोड शो करने के बाद जनसभा में कहा, ‘‘एक चुनौती के रूप में, मैं वायनाड को दुनिया का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाने में उनकी (प्रियंका गांधी की) मदद करूंगा।’’लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि वायनाड के लोगों ने उन्हें सिखाया कि राजनीति में प्रेम शब्द की बड़ी अहमियत है।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उस शब्द का प्रयोग नहीं किया, लेकिन वायनाड के लोगों ने मुझे सिखाया कि राजनीति में इस शब्द का बड़ा स्थान है।’’

Read also- Sports: संजय मांजरेकर ने खोला गौतम गंभीर के लिए खिलाफ मोर्चा, लगाए ये गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि नफरत और क्रोध से लड़ने के लिए प्रेम और स्नेह ही एकमात्र हथियार है। सुल्तान बाथरी में असम्पशन जंक्शन से चुंगम जंक्शन तक सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ दिखी।वायनाड लोकसभा सीट पर उप-चुनाव 13 नवंबर को होगा।हाल के लोकसभा चुनाव में रायबरेली में अपनी जीत के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते इस सीट पर उप-चुनाव जरूरी हो गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *