Politics: महाराष्ट्र की जनता को महाविकास अघाडी सरकार गिराने के लिए महायुति को सजा देनी चाहिए

Ashok Gehlot on Maharashtra Politics:

Ashok Gehlot on Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र की जनता को प्रदेश में महाविकास अघाडी की सरकार गिराने के लिए महायुति को चुनाव में सजा देनी चाहिए।मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अशोक गहलोत ने कहा, “लोगों के पास सरकार गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त का बदला लेने का मौका है।

Read also- Sports: संजय मांजरेकर ने खोला गौतम गंभीर के लिए खिलाफ मोर्चा, लगाए ये गंभीर आरोप

लोगों को उन्हें सबक सिखाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा न हो। अगर चुनी हुई सरकारें गिराई जाती हैं तो लोकतंत्र का क्या मतलब है? राहुल क्यों कहते हैं कि संविधान खतरे में है? क्योंकि चुनाव आयोग, न्यायपालिका, आयकर, ईडी और सीबीआई दबाव में काम कर रहे हैं।महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Read also- Airport: चेन्नई हवाई अड्डे पर 20 किलो सोना जब्त, 25 आरोपी गिरफ्तार

अशोक गहलोत, महाराष्ट्र के कांग्रेस पर्यवेक्षक- मुझे विश्वास है कि इस बार यहां की जनता इंडिया गंठबंधन कोे सत्ता सौंपेगी। और जिस प्रकार से हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकार बनाई गई, ये देश के इतिहास में काला अध्याय जुड़ गया है। तो ये पब्लिक से सामने ये वक्त आया है कि जो सरकार तोड़ी गई जीत प्रकार से, चोरी की सरकार की, हॉर्स ट्रेडिंग किया गया। उससे बदला लेने का वक्त आ गया है इस चुनाव के अंदर।

संविधान खतरे में हैं?  जनता को भी चाहिए कि इस प्रकार से भविष्य में फिर से नहीं कर सकें। ये बहुत बड़ी बात है। अगर सरकारें चुनी इस तरह से जाएंगी, तो किसी का मतलब क्या रहेगा। किस बात का लोकतंत्र है। चुनाव काय के लिए होते हैं। इनके दबाव में इलेक्शन कमिशन अभी राहुल गांधी क्यों कहते हैं संविधान खतरे में हैं? इसलिए कहते हैं क्योंकि सभी इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी सभी दबाव के अंदर काम कर रहे हैं।”

 (SOURCE PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *