Politics: संतों ने किया दिल्ली कूच का ऐलान, सूबे में गरमाई सियासत

Dharma Sansad' in Delhi :

Dharma Sansad’ in Delhi : आध्यात्मिक वक्ता देवकीनंदन ठाकुर ने सोमवार को हिंदू समुदाय की भावी पीढ़ियों की रक्षा के लिए ‘सनातन बोर्ड’ बनाने के लिए हिंदू एकता का ऐलान किया।देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, ”हमने एक सनातन बोर्ड की मांग की है अगर ये देश धर्मनिरपेक्ष है तो हम वक्फ बोर्ड के समान सनातन बोर्ड चाहते हैं।”

Read also- Wayanad bypoll: वायनाड उप-चुनाव में कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी, जनता से किए ये वादे

उन्होंने कहा, “16 नवंबर को सनातन धर्म संसद में हम तीन मांगें रखेंगे- सनातन बोर्ड का गठन, कृष्ण भूमि और तिरुपति में प्रसाद में मिलावट करने वालों को सजा।”

देवकीनंदन ठाकुर, आध्यात्मिक वक्ता- सनातन बोर्ड की बात हमने इसलिए की है क्योंकि हम चाहते हैं अगर इस देश में सेक्युलर कंट्री है ये देश सेक्युलर कंट्री है तो हम चाहते हैं कि सनातन बोर्ड भी बने, अगर वक्फ बोर्ड है तो हमें सनातन बोर्ड भी चाहिए। हम सनातन बोर्ड चाहते हैं जिसमें तीन मांग रखेंगे 16 तारीख को, 16 तारीख को जो कार्य हम करने जा रहे हैं सनातन धर्म संसद जो हो रही है उसमें तीन मांग हैं बहुत बड़ी सनातन बोर्ड का निर्माण, कृष्ण भूमि का निर्माण और जिन्होंने प्रसाद मिलावट की है उन्हें सजा।

Read also- Politics: महाराष्ट्र की जनता को महाविकास अघाडी सरकार गिराने के लिए महायुति को सजा देनी चाहिए

सनातनी 16 तारीख को दिल्ली में इकट्ठे हो रहे हैं और वो भी शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठे हो रहे हैं, हम अपनी मांग करने जा रहे हैं सरकार को डराने नहीं जा रहे हैं और सरकार पब्लिक देखकर न डरे सो कॉल्ड सनातनी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *