अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल मीडिया में जवाबदेही का किया आह्वान

Digital Media

Digital Media:  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फर्जी खबरों से निपटने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए डिजिटल मीडिया में जवाबदेही का आह्वान किया है।दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में भारतीय प्रेस परिषद के राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए अपना संबोधन दिया।

Read Also: मणिपुर में व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

भारतीय प्रेस परिषद ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2024 के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से जुड़े, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भी कार्यक्रम में शिरकत की,वही भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सचिव श्रीमती न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई और वरिष्ठ पत्रकार कुंदन रमनलाल व्यास भी उपस्थित रहे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में वर्चुअल माध्यम से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारत के जीवंत और विविधतापूर्ण मीडिया पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 4G और 5G नेटवर्क में निवेश ने भारत को वैश्विक स्तर पर सबसे कम डेटा कीमतों के साथ डिजिटल कनेक्टिविटी के मामले में सबसे आगे पहुंचा दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया और प्रेस के बदलते परिदृश्य के कारण हमारे समाज के सामने आने वाली चार प्रमुख चुनौतियों का भी जिक्र किया।

Read Also: झांसी अस्पताल अग्निकांड हादसे पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया दुख जाहिर

केंद्रीय मंत्री ने इन चुनौतियों में फर्जी खबरें और गलत सूचना का जिक्र किया, इसके अलावा कंटेंट क्रिएटर की चुनौतियों,एल्गोरिदम पूर्वाग्रह और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI के प्रभाव का भी जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हितधारकों से राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर इन चुनौतियों से निपटने के लिए खुली बहस और सहयोगात्मक प्रयासों में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने लोकतंत्र के एक मजबूत स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका को बनाए रखने और 2047 तक एक सामंजस्यपूर्ण और समृद्ध विकसित भारत के निर्माण के महत्व पर जोर दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *