मणिपुर में शांति बहाली के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश किए जारी

Manipur

Manipur: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षाबलों को मणिपुर में व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश जारी किया है। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि पिछले कुछ दिनों से मणिपुर (Manipur) में सुरक्षा परिदृश्य नाजुक बना हुआ है। संघर्ष में दोनों समुदायों के सशस्त्र उपद्रवी हिंसा में लिप्त रहे हैं, जिससे दुर्भाग्य से लोगों की जान चली गई और सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हुई। सभी सुरक्षा बलों को व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

Read Also: झांसी अस्पताल अग्निकांड हादसे पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया दुख जाहिर

गृह मंत्रालय ने आगे कहा है कि हिंसक और विघटनकारी गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रभावी जांच के लिए महत्वपूर्ण मामले NIA को सौंप दिए गए हैं।


गृह मंत्रालय के इस बयान में आगे कहा गया है कि जनता से अनुरोध है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर विश्वास न करें और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *