दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिनी बस और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Road Accident: Mini bus and truck collide on Delhi-Mumbai Expressway, 4 people of the same family killed, Kota News, Kota News Today, Kota News in Hindi, Kota News, delhi-mumbai expressway, painful road accident, horrific road accident, karauli, admitted in kota hospital, budhadit police station area, chambal river, district hospital, budhadit police station officer- #kotanews, #LatestNews, #mumbai, #RoadAccident, #accident, #hospital

Road Accident: राजस्थान में कोटा जिले के बुडाडेट थाने के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार यानी की आज 13 जुलाई की सुबह एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर हुई।

Read Also: PM मोदी ने की राज्यसभा के लिए मनोनीत चारों सदस्यों के योगदान सराहना की

हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत और 10 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान गीता सोनी (63), उनके दो बेटों अनिल सोनी (48) और बृजेश सोनी (45) और उनके दामाद सुरेश सोनी (45) के रूप में हुई है। ये सभी करोली जिले के सीताबाड़ी निवासी थे। डीएसपी शिवम जोशी के मुताबिक, तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

Read Also: Bollywood: फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो 

शुरूआती जांच से पता चलता है कि दुर्घटना सुबह लगभग पांच बजे हुई जब मिनी बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। डीएसपी जोशी ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई थी, जिससे ये टक्कर हुई। परिवार इंदौर में सगाई समारोह में शामिल होने के बाद करोली लौट रहा था। अनिल और बृजेश सोनी पेशे से जौहरी थे, जबकि सुरेश सोनी भरतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। दुर्घटना में कई महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए और उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *