मतदान से पहले महाराष्ट्र में मचा सियासी घमासान, BJP नेता विनोद तावड़े पर लगे ये गंभीर आरोप

Maharashtra Vinod Tawde :
Maharashtra Vinod Tawde : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को बहुजन विकास अघाड़ी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने पालघर जिले की एक सीट पर मतदाताओं को पैसे बांटे।हालांकि, बीजेपी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ठाकुर का दावा प्रचार का हथकंडा मात्र है और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) हार की ओर बढ़ रही है इस वजह से ये आरोप लगा रही है।

Read also-सिनेमाघरों में फिर आएगी एक मां के विश्वास पर बनी फिल्म- करण अर्जुन

वीडियो हुआ वायरल- तावड़े और बीवीए नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।पत्रकारों से बात करते हुए हितेंद्र ठाकुर ने दावा किया, “कुछ बीजेपी नेताओं ने मुझे सूचित किया कि बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पांच करोड़ रुपये बांटने विरार आ रहे हैं।

Read also-‘चैम्पियंस को नकार नहीं सकते’… ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने की विराट कोहली की तारीफ 

बीवीए विधायक ने लगाया ये आरोप- मुझे लगा कि उनके जैसा राष्ट्रीय नेता इतना छोटा काम नहीं करेगा। लेकिन मैंने उन्हें यहां देखा। मैं चुनाव आयोग से उनके और बीजेपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।”बीवीए विधायक ने आरोप लगाया कि जिस होटल में तावड़े ठहरे थे, उसने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी। तावड़े तीन घंटे से ज्यादा समय तक होटल में रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *