फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़, गोवा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Haryana News: Female passenger molested in flight, Goa Police arrested the accused, Obscene acts inside the flight, Delhi to Goa flight, Goa flight booking, Crime News, Sexual harassment of female passenger inside the flight, Obscene acts inside the flight, Delhi to Goa flight, Goa flight booking, Crime News, Sexual harassment of female passenger inside the flight Sexual exploitation, Goa Police, Molestation in Air India flight, Goa Police, Molestation in Air India flight, #delhi, #delhincr, #goa, #flight, #AirIndia, #GoaPolice, #policeman, #CrimeNews

Haryana News: गोवा पुलिस ने डेबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसपर फ्लाइट के दौरान एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यह घटना मंगलवार 19 नवंबर की है। दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार 19 नवंबर को सुबह 11 बजे गोवा के लिए उड़ान भरी। उसे दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर पणजी एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन इस फ्लाइट पर एक यात्री ने सफर के दौरान एक महिला पैसेंजर से छेड़छाड़ की। महिला पैसेंजर ने इसे लेकर थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पानीपत, हरियाणा का निवासी है, जिसका नाम जितेंद्र जांगियां है।

Read Also: Health News: क्या आप भी नींद ना आने के कारण बदलते रहते हैं करवटें, अपनाएं ये उपाय

जानकारी के अनुसार दिल्ली की जनकपुरी की 28 वर्षीय महिला ने मंगलवार 19 नवंबर को पणजी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शिकायत में महिला ने कहा कि एक पैसेंजर जिसका नाम जितेंद्र था, सफर के दौरान मेरी सीट के पास बैठा था। जब मैं ब्लैंकेट ओढ़कर सोने गई तो जितेंद्र मुझे गंदे तरीके से छूने लगा। पहले मैंने सोचा कि शायद उसे गलती से हाथ लग गया है। लेकिन बाद में मुझे पता चला कि वह जानबूझकर ऐसा कर रहा था। पीड़िता ने कहा कि मैंने उसे फिर भी इग्नोर किया और थोड़ी देर बैठ गई। लेकिन तब हद हो गई जब उसने मेरा ब्लैंकेट उतार दिया। वो मेरे साथ अश्लील व्यवहार करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया, तो उसने मुझसे बदतमीजी से बात की।

Read Also: डेविस कप में हार और स्पेन के बाहर होने के बाद टेनिस खिलाड़ी रफाल नडाल ने लिया संन्यास

महिला की शिकायत पर पणजी पुलिस ने आरोपी की खोज की। फिर उसे गोवा में पकड़ा गया और गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से किए गए कृत्य, जिसमें मौखिक अपमान, अनुचित इशारे या वस्तुएं और गोपनीयता का हनन शामिल है) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *