जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के कई इलाकों में तापमान जीरो से नीचे, बर्फबारी की उम्मीद

Jammu and Kashmir:

Jammu and Kashmir: श्रीनगर और कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार की रात सीज़न का सबसे ठंडा मौसम रहा। इस साल में ये पहली बार हुआ जब इन इलाकों का तापमान जीरो डिग्री हो गया।मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read also-Election: झारखंड के बोकारो में शांतिपूर्ण रहा मतदान, ईवीएम सील की गईं

केवल कोकेरनाग में ही तापमान शून्य से ऊपर दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।इस साल मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक पूरे इलाके में सूखे मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि 24 नवंबर को बादल छाने की उम्मीद है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Read also-Politics: प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का नया फरमान, 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे घर से काम

“ये पूरी घाटी में यहां पर टेंपरेचर सब फ्रीजिंग टेंपरेचर में चला गया है और यहां पर माइनस 0.7 के आसपास था श्रीनगर में, बाकी पहलगाम के अंदर माइनस 3.2, गुलमर्ग में माइनस 2 के आसपास, पहलगाम हो या खासकर दूसरे जो स्टेशन्स हैं मैदानी इलाकों में यहां पर भी माइनस दो या माइनस तीन के आसपास गया है। इस सीजन का ये सबसे ठंडी रात थी और कमिंग डेज में भी टेंपरेचर खासकर 25 (नवंबर) के बाद फिर से रेनफॉल होने के चांस हैं अभी तो ड्रास्टिक फॉल के भी चांस हैं खासकर 25 नवंबर के बाद और अभी 23-24 केे आसपास फीवल डबल्यु-डी अप्रोच कर रहा है, जिसके कारण स्लाइड आइस देखने को मिल सकता है मिनिमम टेंपरेचर के अंदर और उस बीच जो है पहाड़ी इलाकों के अंदर खासकर नॉर्थ कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में लाइट स्नो फॉल की भी संभावना है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *