भारत को अगले 10 सालों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत – पीएम मोदी

90th anniversary of the Reserve Bank of India

90th anniversary of the Reserve Bank of India:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत को अगले 10 साल में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है, ताकि हमारा देश, दुनिया में होने वाली गतिविधियों से ज्यादा प्रभावित न हो।प्रधानमंत्री रिजर्व बैंक की 90वीं सालगिरह समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जून में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए का तीसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद सभी लोगों के लिए कई काम होंगे।

आरबीआई ने अहम भूमिका निभाई- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दशक में उनकी सरकार और रिजर्व बैंक की कोशिशों से बैंकिंग सेक्टर फायदे में रहा है और क्रेडिट ग्रोथ बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का ग्रॉस एनपीए, जो 2018 में करीब 11.25 फीसदी था, सितंबर 2023 तक गिरकर तीन फीसदी से भी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि आरबीआई ने इन सभी उपलब्धियों में अहम भूमिका निभाई है।

Read also-तिहाड़ जेल में CM केजरीवाल से मिलने वालों की लिस्ट तैयार..जानें इन 6 लोगों के नाम

निर्मला सीतारमण ने कही ये बात…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा रिजर्व बैंक महंगाई के देर तक बने रहने वाले कारकों को सबसे पहले पहचानने वाली संस्थाओं में एक है। खास कर नीतिगत दरों में बढ़ोतरी के लिए चुनींदे केंद्रीय बैंकों में शुमार है। रिजर्व बैंक के पास विदेशी मुद्रा रिजर्व प्रबंधन से जुड़े भी कुछ यादगार पल हैं। हाल के सालों में विदेशी मुद्रा दखल सहित भंडार बनाने और बाहरी असंतुलन और अनिश्चितताओं के प्रबंधन में भारत की क्षमता में काफी सुधार हुआ है। ये पूरी तरह से रिजर्व बैंक के पेशेवर प्रबंधन की वजह से है।”

हमें भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है-प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि हमें मिल कर अगले 10 वर्षों में एक और बड़ा काम करना है। हमें भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है।हमें कोशिश करनी है कि हमारी इकोनॉमी दुनिया के संकटों से कम से कम प्रभावित हो।आज भारत ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ में 15 फीसदी के साथ ग्लोबल ग्रोथ का इंजन बन रहा है। इन स्थितियों में ये प्रयास होना चाहिए कि हमारा रुपया पूरी दुनिया में ज्यादा एक्सेसिबल भी हो, एक्सेप्टेबल भी हो।हमारी कई मोर्चों पर चुनौतियां भी हैं। एआई और ब्लॉक चेन जैसी नई तकनीकों ने बैंकिंग के तरीके को बदला है। पूरा तरीका बदल गया है, बढ़ती डिजिटल बैंकिंग की व्यवस्था में साइबर सिक्योरिटी की भूमिका बहुत अहम हो गई है। फिनटेक में होने वाले नए इनोवेशन्स बैंकिंग के नए तरीके बनाने जा रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *