Jharkhand: हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल से की मुलाकात

Hemant Soren Oath Ceremony News

Hemant Soren Oath Ceremony News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।इससे पहले राज्य में विपक्षी गुट इंडिया के नेताओं ने उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना था।पार्टी नेताओं ने बताया कि सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Read also- IPL Auction में 27 करोड़ में बिके ऋषभ पंत! लखनऊ सुपर जायंट्स ने Pant पर लगाया दांव

सरकार बनाने का दावा पेश किया – गंगवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सोरेन ने कहा, “मैंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा।”हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले जेएमएम गठबंधन ने झारखंड में शानदार वापसी करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की।

जेएमएम की शानदार जीत-  विधानसभा चुनाव में जेएमएम और उसकी सहयोगी गठबंधन को 56 सीटें मिलीं वहीं बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी को 24 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा। राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 सीटों का है।सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे, जिसे 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग कर बनाया गया था।

Read also- दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस कांस्टेबल की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड: राज्यपाल महोदय के पास हमलोगों ने अपना वर्तमान सरकार से इस्तीफा देते हुए आगामी सरकार की गठन की रिक्वेस्ट और निवेदन और दावा हमलोगों ने पेश किया है महामहिम के समक्ष। उन्होंने हमें कार्यवाही मुख्यमंत्री का जिम्मा सौंपा है और सरकार बनाने का न्योता भी दिया है। इस क्रम में हमारे साथ कांग्रेस प्रभारी हमारे साथ रहे। आरजेडी के प्रभारी हमारे साथ रहे। वाम दल के प्रभारी हमलोगों के साथ रहे। हमलोगों ने अपने पूरे विधायकों का समर्थन सौंपा है। अगली कार्रवाई की तैयारी में हम लगेंगे जो 28 तारीख को शपथ समारोह का तय किया जा रहा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *