Chawri Bazaar: दिल्ली के चावड़ी बाजार में भरभराकर गिरी निर्माणधीन इमारत, दो की मौत, कई फंसे

Chawri Bazaar:

Chawri Bazaar: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार को निर्माणाधीन तीन मंजिला एक इमारत ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है….

Read Also: Lucknow में 6 दिसंबर को बसपा की महारैली, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा टारगेट

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह करीब 9:50 बजे गली शाहतारा में शीश महल में इमारत ढहने की सूचना मिली। ये जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि डीएफएस की टीम ने मलबे से दो लोगों को मृत अवस्था में बाहर निकाला है।Chawri Bazaar

Read Also: Diwali 2026: 8 नवंबर को मनाई जाएगी छोटी और बड़ी दिवाली, जानें क्यों बना तारीख को लेकर असमंजस

उन्होंने कहा कि डीएफएस की टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने चार अन्य लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था।अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में कई दमकल इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं। Chawri Bazaar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *