Sports: आईपीएल में चमके वैभव सूर्यवंशी, बिहार से आईपीएल तक का ऐसा रहा सफर

IPL Auction:

IPL Auction: बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की किसी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से चुना जाना वैभव के लिए लिए भी ऐसा लम्हा रहा जिस पर उनके लिए भरोसा करना मुश्किल था।इतनी कम उम्र में बेटे की कामयाबी पर परिवार ने जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पटाखे चलाकर, केक काटकर और मिठाई बांटकर अपनी इस खुशी का इजहार किया।

Read also- Politics: बिहार में तेजस्वी यादव की हुंकार, आरक्षण के मुद्दे पर नीतिश सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी फिलहाल दुबई में भारत की तरफ से अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। आईपीएल ऑक्शन में वैभव का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। ये बोली की जंग में बढ़कर 1.1 करोड़ रुपये हो गया।वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की कामयाबी पर बहुत गर्व है। उनके मुताबिक पांच साल की उम्र में खेल से जुड़ने वाले उनके बेटे को कड़ी मेहनत का इनाम मिला है।

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में उस वक्त सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने चेन्नई में भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट में शतक लगाया। वे ये कारनामा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। वैभव ने 62 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली।प्रतिभाशाली खिलाड़ी माने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने चल रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की तरफ से राजस्थान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला।

Read also- Politics: पंजाब में सियासत तेज, किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को धरनास्थल से हटाया गया

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ 2023-24 रणजी ट्रॉफी सीजन में कदम रखा। उस वक्त आधिकारिक रिकॉर्ड में उनकी उम्र 12 साल 284 दिन थी। इससे वे टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने।उन्होंने 12 साल की उम्र में बिहार के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलकर पांच मैचों में 400 के करीब रन बनाए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *