Pollution: दिल्ली की हवा में बुधवार को मामूली सुधार, AQI ‘गंभीर’ श्रेणी से बाहर

Delhi Aqi: 

Delhi  Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार को मामूली सुधार हुआ।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से किसी ने भी सुबह सात बजे हवा की गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में दर्ज नहीं की।मौसम विभाग ने बुधवार के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

Read Also: दिल्ली-NCR में कोहरे, प्रदूषण के साथ बढ़ी ठंड, IMD ने किया कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी

दिल्ली की हवा मंगलवार को बहुत खराब थी। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हवा के पैटर्न में बदलाव की वजह से अगले 24 घंटों में ये गंभीर” स्तर तक खराब हो सकती है।

Read Also: नायब सरकार ने DSC समाज की चार पीढ़ियों की पुरानी मांग को किया पूरा :कृष्ण बेदी

AQI 400 पार- दिल्ली की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। कई इलाकों में मंगलवार सुबह एक्यूआई गंभीर कैटेगरी में दर्ज किया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से कम से कम 16 ने
सुबह आठ बजे एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया।

आईएमडी ने मंगलवार को हल्के कोहरे का अनुमान जताया है।अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे पहले सोमवार शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 349 दर्ज किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *