शीतकालीन सत्र के दौरान CM आतिशी ने की LG से मांग, सभी बस मार्शलों की बहाली का आदेश दें

CM Atishi News:

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना से सिटी बसों में मार्शलों की बहाली की मांग की है। शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा में आतिशी ने कहा, 1 नवंबर को एलजी के आदेश पर, डीसी अश्विनी कुमार ने सभी सीडीवी और बस मार्शलों को हटा दिया। मैं उस समय राजस्व मंत्री थी और मैंने इस मामले में एलजी को पत्र लिखा था लेकिन कुछ नहीं हुआ।

Read Also: धार्मिक स्थलों पर पूजा के दौरान हमलों को लेकर आक्रोश में BJP, विधानसभा से किया वॉकआउट

CM आतिशी ने खहा कि 13 नवंबर को दिल्ली कैबिनेट ने इस मामले में एलजी को एक रिपोर्ट, सिफारिश भेजी है, जिसे उन्हें पारित करना होगा और तुरंत बस मार्शलों को नियुक्त करना होगा। इससे पहले शीतकालीन सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने दिल्ली विधानसभा से वॉकआउट कर दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *