बद से बदतर हो हुई कानून व्यवस्था, विधानसभा सत्र के दौरान केजरीवाल ने किया केंद्र सरकार पर वार

Arvind Kejriwal on Delhi Crime:

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार यानी की आज 29 नवंबर को दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

Read Also: शीतकालीन सत्र के दौरान CM आतिशी ने की LG से मांग, सभी बस मार्शलों की बहाली का आदेश दें

दिल्ली की जनता ने बीजेपी की केंद्र सरकार को जिम्मेदारी दी थी कि दिल्ली की जनता को सुरक्षा प्रदान करने का काम आप करो। दिल्ली में कानून व्यवस्था आप लागू करने का काम करो और केंद्र सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, ये जिम्मेदारी उनके कंधों पर आती है कि दिल्ली की सुरक्षा हर व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान की जाए और दिल्ली को सुरक्षित रखा जाए ये सीधे-सीधे अमित शाह जी की जिम्मेदारी है। पिछले 10 साल से तेजी से दिल्ली की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है और खासतौर से 2019 से जब से अमित शाह जी गृह मंत्री बने हैं, तब से दिल्ली की व्यवस्था और ज्यादा खराब होती जा रही है। इनसे दिल्ली संभल नहीं रही हैं। दिल्ली का बहुत बुरा हाल हो गया है।

Read Also: धार्मिक स्थलों पर पूजा के दौरान हमलों को लेकर आक्रोश में BJP, विधानसभा से किया वॉकआउट

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को मार्शल से बाहर करा दिया, जिन्होंने चर्चा के दौरान केजरीवाल के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। दिल्ली विधानसभा के 5 साल के कार्यकाल का ये आखिरी सत्र है। चुनाव 2025 की शुरुआत में होने हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *