Winter Session of Parliament: विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ी संसद की कार्यवाही, लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है, वहीं सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा के पांचवें दिन की कार्यवाही भी विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई है। फिलहाल संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Read Also: Congress: संभल जाने से रोकने पर आराधना मिश्रा का फूटा UP प्रशासन पर गुस्सा, कह डाली ये बात

आपको बता दें, संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा में सोमवार को पांचवें दिन भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। संभल हिंसा, अडाणी मामले, बांग्लादेश के हालातों, मणिपुर हिंसा, किसानों की मांग और बेरोजगारी समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक सोमवार को एक बार के स्थगन के बाद पुन: शुरू होने के करीब आठ मिनट के अंदर ही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

पूर्व के दिनों की तरह सोमवार को भी संसद के शीतकालीन सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई। पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू कराया गया। मगर विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस सदस्य अडाणी समूह से जुड़े मामले को उठा रहे थे, वहीं एसपी सांसद संभल हिंसा का मुद्दा उठाते देखे गए। वहीं दूसरी ओर हंगामे के बीच ही कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इसके अलावा हंगामे के बीच पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने तटीय पोत परिवहन विधेयक, 2024 पेश किया।

Read Also: CM नीतीश कुमार ने महिला हॉकी टीम को सम्मानित कर दिया नकद पुरस्कार

गौरतलब है, लोकसभा और राज्यसभा में स्पीकर की ओर से विपक्ष से बार-बार सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील करने और शोर-शराबा जारी रहने के बाद पहले कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई और फिर से जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष फिर से नारेबाजी और हंगामे पर उतर आया। इसके उपरांत संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। जिसके बाद अब छठे दिन संसद की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे से शुरू होगी। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ था और तभी से विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण लगातार गतिरोध बना हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *