Amritsar: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, बाल- बाल बचे बादल..हमलावर गिरफ्तार

Sukhbir Badal News:
Sukhbir Badal News: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवादार की ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति ने गोली चला दी। व्हीलचेयर पर बैठे बादल गोली लगने से बाल-बाल बच गए।स्वर्ण मंदिर के बाहर खड़े कुछ लोगों ने नारायण सिंह चौरा नाम के हमलावर को पकड़ लिया है।एसपी हरपाल सिंह ने कहा, “ये गुरुद्वारा है, यहां हर कोई प्रार्थना करने आता है, अगर कोई श्रद्धालु के तौर पर प्रार्थना करने आता है तो हम किसी को नहीं रोक सकते।”

Read also- प्रियंका गांधी वाड्रा ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, वायनाड के लिए राहत पैकेज की मांग की

दलजीत सिंह चीमा ने सरकार पर बोला हमला-  एसएडी नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसे पूर्व शिअद प्रमुख और पार्टी के खिलाफ साजिश करार दिया।उन्होंने कहा, “बादल गेट पर गार्ड के तौर पर काम कर रहे थे, किसी ने उन पर पिस्तौल से गोली चला दी। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि वे बच गए। गुरु ने उन्हें बचा लिया। पंजाब में किस तरह के हालात हैं, अकाली दल प्रमुख के खिलाफ किस तरह की साजिश रची जा रही है।

Read also- Politics: पंजाब में सियासत तेज, सुखबीर सिंह बादल पर हमले की अरविंद केजरीवाल ने की निंदा

मैं पुलिस से पूछना चाहता हूं –  वे पंजाब को फिर से उसी आग में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। मैं भगवंत मान और पंजाब पुलिस से पूछता हूं कि यहां किस तरह की कानून व्यवस्था है? मैं पुलिस से पूछना चाहता हूं कि वे अकाली दल के नेताओं की सुरक्षा क्यों वापस ले रहे हैं? इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए और इस हमले के मास्टरमाइंड का पता लगाया जाना चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *