Politics: पंजाब में सियासत तेज, सुखबीर सिंह बादल पर हमले की अरविंद केजरीवाल ने की निंदा

Delhi Assembly Election:

Kejriwal on Sukhbir Badal: एएपी (AAP)  सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमले की निंदा की।उन्होंने कहा कि पंजाब में आज “बहुत बड़ा” हादसा टालने के लिए पंजाब पुलिस की जितनी तारीफ की जाए, वो कम है।दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए, केजरीवाल ने कहा, “आज पंजाब में एक घटना घटी, एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया।

Read also- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्थित ये ‘वृक्ष’ है श्री राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण के मिलन का साक्षी

बड़ा हादसा टला- पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के उपर किसी ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन पंजाब पुलिस की मुस्तैदा की वजह से और उनके अच्छे काम की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सुखबीर बादल सुरक्षित हैं। मैं इस घटना की कड़े-कड़े शब्दों में निंदा करता हूं लेकिन एक बात साफ है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिशें रची जा रही हैं और इसमें बड़ी-बड़ी ताकतें शामिल हैं।

Read also- Sports: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने कसी कमर, शेफाली वर्मा से बेहतर खेल की उम्मीद

पंजाब पुलिस ने न केवल इस घटना को… जो पंजाब को और पंजाबियों को बदनाम करना चाहती हैं। आज जिस तरह से पंजाब पुलिस ने न केवल इस घटना को रोका पर एक मिसाल पेश की है देश के सामने कि किस तरह से कानून-व्यवस्था को मुस्तैद रखा जा सकता है।”

स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की – अकाली दल की नेता और सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने पूर्व अकाली दल प्रमुख पर गोली चलाने की घटना के बाद स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की। बुधवार सुबह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर एक व्यक्ति ने गोली चलाई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *