संविधान पर चर्चा के बीच जोरदार हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष ने लगाए आरोप-प्रत्यारोप

Political News: लोकसभा में संविधान पर आज दूसरे दिन चर्चा की शुरुआत केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की इस दौरान संविधान और बाबा अंबेडकर के आदर्शों को लेकर किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। वहीं नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसदों ने जोरदार पलटवार किये। राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने जोरदार जवाब दिया। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को यही नहीं पता कि संविधान में कितने पन्ने हैं

Read Also: उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किया संबोधित

राहुल गांधी पर हमलावर अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आप अंगूठा काटने की बात कर रहे हैं। आपकी सरकार में तो सिखों के गले काटे गए, आपको देश से माफी मांगनी चाहिए। वही संविधान पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को ट्यूटर बदलने की नसीहत दी और तंज करते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज मैंने पहली बार जाना कि 5-6 साल का बच्चा युवा होता है। एक और नया ज्ञान आया कि तपस्या से गर्मी पैदा होती है। इस पवित्र शब्द को बदनाम न करें। रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा कि मैं पहले ही कहता था कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते। अब तो पता करना पड़ेगा कि उनको सिखाने वाला कौन है। ऐसी बातें उन्हें कौन बताता है।

Read Also: किसानों का दिल्ली मार्च रुका, हरियाणा पुलिस ने की प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

सदन में संविधान पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद ए राजा के हिंदू राष्ट्र के दावे को लेकर भी भारी विवाद हुआ। ए राजा ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की टिप्पणी चुनाव से पहले की गई थी। ए राजा ने कहा लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हालांकि ए राजा के इस बयान पर बीजेपी सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि डीएमके जो बात कह रहे हैं उसका सबूत दें। वहीं सदन के बाहर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी वास्तविक मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि कल मेरे भाषण से अडानी शब्द हटा दिया गया। संविधान पर आज सदन में हुई चर्चा से पहले प्रियंका गांधी ने केरल के विपक्षी सांसदों के साथ वायनाड में लैंडस्लाइड पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता की मांग को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई भी की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *