Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में एक बार फिर ग्रैप-4 लागू, AQI 400 के पार

Delhi Air Pollution: केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली-NCR में खराब हो रही हवा को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी (ग्रैप-4) को फिर से लागू कर दिया है। ये फैसला लगातार खराब हो रही हवा के वजह से लिया गया है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स “गंभीर” में है।

Read Also: Uttar Pradesh: संभल के मंदिर को खोले जाने के बाद उसके कुंए से मिली 2 क्षतिग्रस्त मूर्तियां

राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से जहरीली हो चुकी है. दिल्ली में AQI 400 के पार पहुंच गया है. इसी को देखते हुए CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने एक बार फिर से दिल्ली-NCR में ग्रैप-4 लागू कर दिया है। दिल्ली का औसत AQI सोमवार रात 9 बजे 399 पर पहुंच गया था और रात 10 बजे 400 के पार पहुंच गया है।

Read Also: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 दिवसीय शिक्षा महाकुंभ की हुई शुरुआत, इतने विश्वविद्यालय लेंगे हिस्सा

ग्रैप-4 लागू होने के बाद दिल्ली में कई तरह की पाबंदियां लग जाएंगी। GRAP-4 के तहत राजमार्गों और फ्लाईओवर जैसी सार्वजनिक परियोजनाओं सहित सभी निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक रहेगी। साथ ही दिल्ली में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों की एंट्री पर रोक रहेगी।
दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 379 था। रात 10 बजे के आसपास ये 400 अंक को पार कर गया। Delhi Air Pollution

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *