(दिलीप कुमार शर्मा)- WEST BENGAL GRAMPANCHAYAT ELECTION UPDATE- पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए पहले से ही तैयारियां चल रही थी जिसको लेकर पीठासीन अधिकारी अपने काम में व्यस्त थे तथा ग्राम पंचायत चुनाव के लिए सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो गया|
उत्तर 24 परगना में पंचायत चुनाव के लिए मतदान के समय, इस दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी.आनंद बोस ने मतदान केंद्रों का दौरा किया और मतदाताओं एवं उम्मीदवारों से बातचीत की| वही कुचबिहार, पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं वही अज्ञात उपद्रवियों ने कथित तौर पर 6/130 बूथ बरविटा प्राइमरी स्कूल में तोड़फोड़ की| पश्चिम बंगाल में कुल 63,229 ग्राम पंचायत सीटों के साथ, 9,730 पंचायत
सीटों 928 जिला परिषद सीटों का चुनाव हो रहा है|
मतदान सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक होगा
नंदीग्राम की पीठासीन अधिकारी प्रकाश कुमार घोष ने कहा कि,नंदीग्राम मतदान केंद्र पर कुल मतदाताओं की संख्या 686 है, और यहां से सुवेंदु अधिकारी यहां के मतदाता हैं और जगह-जगह पर सेंट्रल फोर्स तैनात है उम्मीद है कि मतदान शांतिपूर्ण होगा| पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में एक मतदान केंद्र पर लोग बारिश के दौरान भी मतदान के लिए कतार में खड़े दिख रहे हैं, वही पंचायत चुनाव के लिए इस बार दो लाख से ज्यादा चुनाव आयोग को नामांकन मिले हैं, तथा ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को घोषित किए जाएंगे| अभी मतदान के दौरान कई जगह पश्चिम बंगाल में हिंसा की खबर आ रही है, बीजेपी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, कि उनके उम्मीदवारों को निशाना बनाया जा रहा है, वही अभी उत्तर 24 परगना के कदंबगाची ग्राम पंचायत के पिरगाचा में निर्दलीय प्रत्याशी के बूथ एजेंट की हत्या के बाद गांव के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया तथा ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए जगह-जगह पर सेंट्रल फोर्स और बंगाल पुलिस को तैनात किया गया है।
Read also-OTT को लेकर अमीषा पटेल की टिप्पणी कहा क्लीन सिनेमा देखना चाहते है लोग
टीएमसी ने ट्वीट कर कहा है कि, हमारे तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है और कुछ घायल हो गए हैं | पश्चिम बंगाल भाजपा, पश्चिम बंगाल सीपीआईएम, पश्चिम बंगाल कांग्रेस केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग कर रहे हैं तो जब केंद्रीय बलों की सबसे अधिक जरूरत है तो वे कहां है
इससे पहले भी जब भी बंगाल में चुनाव होते हैं तब हिंसक झड़पें शुरू हो जाती है, जिसमें अभी तक कई लोगों की जान जा चुकी है|
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

