Uttar Pradesh: सोनभद्र में दर्जनों बुजुर्ग खुद को जिंदा साबित करने के लिए लगा रहे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

Uttar Pradesh: सोनभद्र जिले में ग्राम पंचायत ऊंचडीह के देवरी खुर्द समते आधा दर्जन गांव के बुजुर्ग परेशान है। दरअसल दो दर्जन से ज्यादा बृद्धावस्था पेंशन धारकों को जिंदा होते हुए भी कागजों में मृत घोषित करके उन्हें पेंशन से वंचित कर दिया गया है। इन बुजुर्ग पेंशनधारकों को इस बात का पता तब चला जब कई महीनों से उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची।

Read Also: Madhya Pradesh: “डिजिटल अरेस्ट” गिरोह को कमीशन पर मुहैया कराया बैंक खाता, चार छात्र गिरफ्तार

इसके बारे में जब उन्होंने पता किया तो मालूम हुआ कि कागजों में उन्हें मरे हुए कई महीने हो चुके हैं। जब इस बात का पता बुजुर्गों को लगा तो वो सीधे DM के यहां पहुंच गए और खुद के जिंदा होने की बात बताई। DM ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज कल्याण अधिकारी को जांच सौंपने को कहा है।
बुजुर्ग पेंशनधारकों के मुताबिक गांव के प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलकर गड़बड़ी की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान उनसे चुनावी रंजिश पाले हुए है और प्रधानी के चुनाव में वोट नहीं देने का खामियाजा उन्हें बृद्धावस्था पेंशन से वंचित रखकर भुगतना पड़ रहा है।

Read Also:Georgia: 6 महीने पहले विदेश गए भारतीय की जॉर्जिया के रेस्टोरेंट में मौत, आखिरी बार जन्मदिन पर मां से की थी बात

कुछ पेंशनधारको ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि हम लोगों ने प्रधानी के चुनाव में उन्हें वोट नहीं दिया है। इसलिए सेकेट्री के साथ मिलकर उसने बुजुर्गों को मृत घोषित कर दिया गया है।
उधर, जिलाधिकारी का कहना है कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक करीब 12 बुजुर्ग ऐसे हैं जिन्हें कागजों में मृत घोषित किया गया है, जिसकी वजह से उनकी पेंशन रोक दी गई है। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *