Delhi Politics: दिल्ली चुनाव में फिर गरमाया शराब घोटाले का मुद्दा, गृह मंत्री शाह ने मनीष सिसोदिया पर कही ये बात

Amit Shah News:

Amit Shah News: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जंगपुरा में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ एक ही शिक्षा मंत्री है जो शराब घोटाले में जेल गया।अमित शाह ने कहा, “मैं नई दिल्ली गया था। जंगपुरा के लोग मेरी बात याद रखना आठ तारीख को केजरीवाल खुद चुनाव हार रहे हैं।”अमित शाह ने कहा, “मनीष सिसोदिया यहां आए हैं। मनीष जी से पूछिए कि आपको पटपड़गंज से यहां क्यों आना पड़ा।”

Read also- बेरोजगारी की समस्या का समाधान UPA और NDA दोनों ही करने में रही विफल- Rahul Gandhi

उन्होंने कहा, “मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज के लोगों से बहुत सारे झूठे वादे किए थे। अब उन्हें लगता है कि वे यहां पर भी झूठे वादे कर सकते हैं।”अमित शाह ने सिसोदिया पर हमला करते हुए कहा, “डिप्टी सीएम के तौर पर 10 साल में उन्होंने एक काम किया, वो ये कि उन्होंने गुरुद्वारों, मंदिरों और स्कूलों के सामने शराब की दुकानें खोल दीं।”अमित शाह ने आगे कहा, “देश में सिर्फ एक ही शिक्षा मंत्री है, जो शराब घोटाले में जेल गया।”

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री- आज मैं आपको बताता हूं। मैं नई दिल्ली में जाकर आया हूं जंगपुरा वालों। आप मेरी बात याद रखना आठ तारीख को केजरीवाल खुद चुनाव हार रहे हैं और आपके यहां मनीष सिसोदिया जी आए हैं। मनीष जी को पूछना भैया ऐसा क्या करा कि पटपड़गंज से आपको यहां आना पड़ा। पटपड़गंज छोड़ कर आए हैं उन्होंने पटपड़गंज वालों को बहुत झूठे वादे किए। अब उनको लगता है कि हम जंगपुरा जाकर लोगों को झूठे वादे करके लोगों को बहला देंगे।

Read also- हेड कोच गौतम गंभीर बोले- टी20 क्रिकेट में लगातार 250 से अधिक रन बनाना हमारा लक्ष्य

मनीष सिसोदिया पर कही ये बात- मनीष जी आप दिल्ली में कहीं पर भी जाए, सभी लोग आपको जानते हैं। 10 साल के शासन में उप-मुख्यमंत्री के नाते आपने एक काम किया, गुरुद्वारे, मंदिर और स्कूल के पास शराब की दुकानें खोलने का काम किया। देशभर में एक ही शिक्षा मंत्री है जो शराब घोटाले के नाम पर जेल में गया। शिक्षा मंत्री का काम होता है बच्चों को शिक्षा देना, स्कूल बनाया, मास्टरों का कल्याण करना, नए कॉलेज बनाना। ये तो कुछ उन्होंने किया नहीं और दिल्ली में गली-गली में शराब की दुकानें खोलने का काम ये पटपड़गंज से आए महाश्रय ने किया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *