MP: किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने BJP पर बोला जोरदार हमला, आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

MP: इंदौर में कांग्रेस ने कृषि क्षेत्र के कई मुद्दों को लेकर गुरुवार को आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। शहर के पिगडंबर क्षेत्र में हुए विरोध प्रदर्शन के चलते राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ये प्रदर्शन इस व्यस्त राजमार्ग पर कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय ‘चक्काजाम आंदोलन’ का हिस्सा था।MP

Read Also: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर सशस्त्र बलों को किया नमन

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इंदौर में प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से कहा कि सूबे की अर्थव्यवस्था किसानों पर आधारित है, लेकिन बीजेपी के राज में अन्नदाताओं को उनका जायज हक और न्याय नहीं मिल रहा।भूरिया ने आरोप लगाया कि सोयाबीन भावांतर योजना में ‘जबर्दस्त लूट’ मची है और मंडियां ‘कॉर्पोरेट का अड्डा’ बन गई हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं दिला पा रही। MP

Read Also: “पत्थर की सीढ़ियों में छिपा पानी का भविष्य! दिल्ली की भूली-बिसरी बावलियों से सुधरेगा भूजल स्तर”

भूरिया ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘आखिरी में हमें अगर किसी की कॉलर पकड़नी पड़ी, तो हम वो भी पकड़ेंगे।’’कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर ‘कुंभकर्ण की नींद’ में सोई है।पटेल ने कहा, ‘‘हम किसानों के मौलिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। हम सरकार से कोई भीख नहीं मांग रहे हैं।’उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में गेहूं की सरकारी खरीद पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही और किसान खाद-बीज की समस्या से भी जूझ रहे हैं।MP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *